केडी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कैंसर से जुड़ी कई बड़ी बीमारियों का इलाज आधुनिक तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाता है। मरीज जिया शर्मा की कहानी भी इसी भरोसे और हिम्मत की मिसाल है। वर्ष 2014 में उनके जीभ में छाले जैसा घाव हुआ जो 10–12 दिनों तक ठीक नहीं हुआ। इस समस्या को लेकर वो केडी हॉस्पिटल आये। जब उन्होंने हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के अनुभवी डॉक्टर उमा शर्मा जी से जांच कराई, तो बायोप्सी के बाद यह पुष्टि हुई कि वह कैंसर है। इसके बाद डॉक्टर की सलाह पर उनका ऑपरेशन किया गया और जिस हिस्से में कैंसर था उसको निकालकर उपचार शुरू किया गया।

डॉक्टर उमा शर्मा जी ने उन्हें नियमित जांच की सलाह दी, जिसे उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया। लगभग छह महीने बाद दोबारा जांच में मरीज जिया शर्मा लिम्फ नोड्स में सूजन पाई गई। जब उनकी दोबारा बायोप्सी हुई तो उसमे कैंसर की पुष्टि हुई। इसके बाद मरीज ने डॉक्टरो की सलाह के अनुसार उन्होंने दोबारा अपनी सर्जरी कराई, जिसमें प्रभावित हिस्सों के साथ कुछ ग्रंथियों को भी निकालना पड़ा।

कैंसर सर्जरी के बाद मरीज के अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा रेडिएशन थेरेपी दी गई। आज रेडिएशन थेरेपी को एक साल से अधिक समय हो चुका है। अब जिया शर्मा जी नियमित फॉलो-अप के लिए अस्पताल आते हैं। मरीज के अनुसार, यहां डॉक्टर मरीज की समस्याओं को बहुत ही संवेदनशीलता और गहराई से समझते हैं, जिससे मरीज को मानसिक रूप से भी काफी सहारा मिलता है।

केडी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी विभाग में कैंसर की जांच, सर्जरी, रेडिएशन और फॉलो-अप के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। हमारी अनुभवी डॉक्टरों की टीम, मरीज-केंद्रित देखभाल और बेहतर चिकित्सा सेवाएं केडी सुपर स्पेशलिटी को क्षेत्र के भरोसेमंद अस्पतालों में शामिल करती हैं। अगर आप या आपके करीबी कैंसर की समस्या से पीड़ित है तो आज ही केडी हॉस्पिटल में हमारे अनुभवी डॉक्टरो से परामर्श ले।